कोरबा@M4S:विद्यालय की 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया प्रतिवर्षण अनुसार इस वर्ष भी बीकन विद्यालय एसईसीएल कोरबा के प्रांगण में मुख्य प्रबंध निदेशक बिलासपुर की धर्मपत्नी श्रीमती शशि दुहान (श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष की प्रेरणा तथा सृष्टि महिला समिति की अध्यक्ष अनीता गुप्ता तथा उनके सदस्यों के नेतृत्व में दिनांक 14.7.2026 को बीकन विद्यालय एसईसीएल कोरबा के प्रांगण में विद्यालय का 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता के द्वारा विद्यालय के पांच गरीब बच्चों के लिए वर्ष भर का शिक्षण शुल्क एवं खेल सामग्री विद्यालय को दिया गया इसके पश्चात अपने उद्बोधन में आपने विद्यार्थियों से कहा की पढ़ाई के प्रति सदा सचेत रहना चाहिए तत्पश्चात विद्यालय के मुख्य द्वार पर वृक्षारोपण किया गया उक्त अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एम बी गाटलिब के द्वारा अपने उद्बोधन में श्रद्धा महिला समिति का हार्दिक धन्यवाद किया गया तथा बच्चों को वृक्ष के समान दूसरों के भलाई के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी गई इस अवसर पर महिला मंडल के सदस्य अर्चना झा ममता बेहरा रश्मिता पाढी विमला जायसवाल रिंकी छाबड़ा रिंकू चौधरी अवंतिका कुमार अपनी गरिमामय उपस्थिति दी
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका कल्पना मिश्रा के कुशल नेतृत्व में’ संपन्न हुआ इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिका नीना हिंडारिया के द्वारा विद्यालय का इतिहास पढ़ा गया तत्पश्चात बच्चों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मै घनश्याम पटेल,देवेन्द्र कुमार पांडे,परमिता बारीक,मंजूषा बारीक, एस के नाडिग,रश्मि ,एम जे चौहान,सलोनी बाग,अपराजिता नरोत्तम, निखिल,मीठू चटर्जी,शांतनु,बीना,वेदप्रकाश,मंजू,सुजाता अनामिका,परवीन बानो, अंजू,संतोषी,लखन और सतीश उपस्थित थे।







