नई दिल्ली(एजेंसी):दिल्ली-एनसीआर के शहरों में आज शुक्रवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने एक बार फिर से दिल्ली और एनसीआर के जिलों में ठिठुरन बढ़ा दी है।
राजधानी दिल्ली में आज सुबह-सुबह बारिश होने से ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। क्योंकि बारिश होने से जहां सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है, जिस वजह से कई मार्गों पर जाम लगा हुआ है।दिल्ली में बारिश के बीच लक्ष्मी नगर विकास मार्ग पर जाम लग गया है, जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गुरुग्राम में गुरुवार रात से चली तेज हवाओं के बाद शुक्रवार सुबह से ही झमाझम वर्षा शुरू हो गई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई और प्रदूषण से भी आंशिक राहत मिली।
आज दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश की तस्वीरें आ रही हैं। वहीं, एनएच-9 पर अक्षरधाम के पास बारिश के दौरान वाहन गुजरते दिखे।
गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए तैयार कर्तव्य पथ पर वहां मौजूद लोग बारिश में भीग गए हैं।वहीं, गुरुग्राम के साइबर सिटी में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया है। गुरुग्राम में आज सुबह से अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश होने से कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। सड़कों पर पानी भरने की वजह से लोगों को ऑफिस पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है।हापुड़ जिले में शुक्रवार की सुबह से हो रही बूंदाबांदी के कारण मौसम में बदलाव हो गया है। इससे सर्दी बढ़ गई है। वहीं, मौसम बदलाव एवं वर्षा से फसलों को फायदा होगा।