TAMAS FIRST LOOK: रश्मि देसाई ने अपने नये प्रोजेक्ट को लेकर किया खुलासा, ‘तमस’ लुक में दिखीं कुछ ऐसी

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):बिग बॉस फेम रश्मि देसाई ऑनस्क्रीन तो लोगों को अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत लेती हैं। रश्मि बिग बॉस के घर से निकलने के बाद अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई है और लगातार सोशल मी़डिया के जरिए अपडेट देती रहती हैं। इसी बीच रश्मि देसाई ने अपने नए प्रोजेक्ट की फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसका नाम तमस है। हालांकि इस प्रोजेक्ट के बारें में रश्मि ने कुछ नहीं बताया है कि यह क्या है। यह कोई एलबम है या वेब सीरीज इस बारें में किसी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। फिरभी रश्मि ने ये बताया है कि यह 7 जुलाई 2020 को रिलीज होगी।

रश्मि ने पोस्ट के साथ लिखा है घोर तमस है चारों और, शायद ज़्यादा रौशन होगी भौर”। रश्मि की इस पोस्टर पर तमस लिखा है अब ये क्या है इसका खुलासा तो 7 जुलाई को ही हो पाएगा। पर पोस्टर में रश्मि का लुक जबरदस्त लग रहा है। रश्मि के साथ पोस्टर में एक्टर आधविक महाजन भी नजर आ रहे हैं। पोस्टर में रश्मि वाइट ड्रेस में दिख रही हैं। उन्होंने सिर पर दुपट्टा डाल रखा और वह किसी को देखकर हंस रही हैं।

Related Articles