BREAKING NEWS:नगर पालिक निगम के अधीक्षण अभियंता एम के वर्मा को कारण बताओ नोटिस क्या है पूरा मामला

- Advertisement -

15 वें वित्त आयोग अधोसंरचना मद की राशि जारी होने के बाद ठेकेदारों का भुगतान लंबित 

रायपुर@M4S:नगरीय प्रशासन एवं  विकास  ने कोरबा नगर पालिक निगम  के अधीक्षण अभियंता एम के वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है,नगरीय प्रशासन एवं विकास  संचालक ने कारण बताओ नोटिस में लिखा है 6 नवंबर 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नगरीय निकायों के कार्यो की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया की नगर पालिक निगम कोरबा में 15 वें वित्त आयोग अधोसंरचना मद के कार्य में भौतिक वित्तीय प्रगति अपेक्षा से कम है,संचालनालय से भुगतान के लिए राशि  जारी होने के बाद भुगतान लंबित है,उक्त कृत्य आपके कार्य के प्रति अरुचि और लापवाही को दर्शाता है,संचालक ने सात दिवस के भीतर जवाब  माँगा है जवाब नहीं मिलने पर एक पक्षीय कार्यवाई की जाएगी।

 

पूर्व में कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन द्वारा की गई शिकायत और नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस देखें।

Related Articles