नई दिल्ली(एजेंसी):पिछले कुछ वक्त में स्मार्टफोन काफी ज्यादा एडवांस हो गए हैं। AI ने तो इन्हें और भी ज्यादा पावरफुल डिवाइस बना दिया है। टेक्नोलॉजी भी काफी तेजी से बदल रही है और अब फिजिकल SIM कार्ड की जगह बहुत से लोग e-SIM का इस्तेमाल करने लगे हैं। कई नए स्मार्टफोन्स में सिर्फ e-SIM सपोर्ट ही दिया जा रहा है, जिससे यूजर्स बिना फिजिकल SIM डाले ही मोबाइल नेटवर्क का यूज कर सकते हैं।
ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर e-SIM बेहतर है या फिर फिजिकल SIM ज्यादा अच्छा है और क्या इससे नेटवर्क क्वालिटी पर भी कोई असर पड़ता है? चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं.
पहले समझिए क्या है e-SIM
दरअसल e-SIM एक डिजिटल SIM कार्ड है, जो फोन के अंदर पहले से ही फिट किया गया होता है। इसमें आपको अलग से SIM कार्ड डालने की जरूरत नहीं पड़ती। आप सिर्फ एक QR कोड को स्कैन करके या ऑपरेटर की मदद से इसे एक्टिवेट करवा सकते हैं। जबकि दूसरी तरफ फिजिकल SIM वही रेगुलर SIM कार्ड है, जिसे हम सालों से अपने फोन में यूज करते आ रहे हैं।
क्या नेटवर्क पर पड़ता है इसका असर?
जब भी बात e-SIM या फिजिकल सिम कार्ड की होती है तो सबसे अहम सवाल यही रहता है कि क्या e-SIM और फिजिकल SIM में नेटवर्क क्वालिटी का फर्क देखने को मिलता है? तो इसका इसका सीधा जवाब नहीं है।
दोनों ही SIM एक ही नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर वर्क करते हैं। इसका मतलब है कि अगर आपका टेलीकॉम नेटवर्क अच्छा है, तो e-SIM और फिजिकल SIM दोनों में कॉलिंग, इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क कवरेज लगभग एक जैसी देखने को मिलेगी।
e-SIM और फिजिकल SIM के फायदे
फोन में e-SIM एक्टिव होने से SIM खोने या खराब होने का खतरा नहीं रहता। साथ ही इंटरनेशनल ट्रैवल में आसानी से नेटवर्क चेंज कर सकते हैं। इसके अलावा एक ही फोन में कई प्रोफाइल सेव करने की भी सुविधा मिल जाती है।
दूसरी तरफ फिजिकल सिम के भी कई फायदे हैं, जिसे आप आसानी से निकालकर दूसरे फोन में लगा सकते हैं। फिजिकल सिम का आपको हर फोन में सपोर्ट मिलता है। जबकि एक्टिवेशन प्रोसेस आसान और काफी फास्ट होता है।
e-SIM और फिजिकल सिम में कौन-सा बेहतर?
अगर आप नई टेक्नोलॉजी और सुविधा चाहते हैं, तो e-SIM आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। वहीं अगर आपको आसान और ट्रेडिशनल तरीका पसंद है, तो फिजिकल SIM अभी भी एक बेहतर ऑप्शन है। साथ ही इसका नेटवर्क पर भी कोई असर नहीं पड़ता, इसलिए आप जैसा चाहें SIM इस्तेमाल कर सकते हैं।







