धमाकों के बीच बंकर में बीती रातें,जेल से संभाली पार्टी की कमान; केइको बनने जा रहीं पेरू की पहली महिला राष्ट्रपति

- Advertisement -

लीमा(एजेंसी):केइको फुजीमोरी पेरू की पहली महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। केइको वो शख्स हैं, जो सबसे कम उम्र में पेरू की फर्स्ट लेडी की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं, लेकिन फर्स्ट लेडी से राष्ट्रपति बनने तक का सफर केइको फुजीमोरी के लिए आसान नहीं रहा।

केइको फुजीमोरी के पिता भी पेरू के राष्ट्रपति रह चुके हैं, इसके बावजूद उनके जीवन में संघर्ष लगातार जारी रहा। वे दो साल जेल में भी रहीं, लेकिन आज वे 28 जुलाई को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।

बंकरों में बिताई रातें

केइको फुजीमोरीपू, पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अल्बर्टो फुजीमोरी की बेटी हैं। अल्बर्टो फुजीमोरी 1990 के दशक में राष्ट्रपति थे, उस दौरान पेरू उग्रवादी संगठन सेंडेरो लुमिनोसो के हमलों से दहल रहा था।

अल्बर्टो फुजीमोरी के समय में उग्रवादियों के निशाने पर राष्ट्रपति भवन भी था, इसलिए राष्ट्रपति के बच्चों केइको और उनके भाई-बहनों को भी सुरक्षा के लिए लंबे समय तक बंकरों में रहना पड़ता था।

अल्बर्टो फुजीमोरी ने अपने बच्चों की शिक्षा पर इन हमलों का असर नहीं पड़ने दिया। रात में जब धमाकों और हमलों की खबरें आतीं तो बच्चे डर जाते और स्कूल न जाने की जिद करते। लेकिन अल्बर्टो फुजीमोरी का नियम था कि कैसे भी हालात हों, बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी। उन्होंने अपने बच्चों को संकट के बीच भी सामान्य जीवन जीना सिखाया।

19 साल की उम्र में बनीं फर्स्ट लेडी

केइको अमेरिका की स्टोनी ब्रूक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थीं, तभी उनके माता-पिता में अलग हो गए। उनकी मां सुजाना हिगुची ने अल्बर्टो के सहयोगियों पर भ्रष्टाचार व राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप लगाए।

माता-पिता के बीच विवाद होने से केइको को पढ़ाई छोड़कर पेरू लौटना पड़ा। इसके बाद उनके पिता ने पत्नी सुजाना को फर्स्ट लेडी के पद से हटाकर केइको को जिम्मेदारी सौंपी। तब वे सिर्फ 19 साल की उम्र में दुनिया की सबसे कम उम्र की फर्स्ट लेडी बनीं।

दो साल जेल में रहीं केइको फुजीमोरी

2018 में चुनावी फंडिंग मामले में केइको फुजीमोरी को जेल हो गई। वे जेल से ही अपनी दोनों बेटियों को चिट्ठी लिखती थीं। अपने पिता की तरह केइको भी अपनी बेटियों से कहती थीं कि वो पढ़ाई पर ध्यान दें और हिम्मत बनाए रखें। केइको फुजीमोरी करीब 13 महीने बाद वे रिहा हुईं और राजनीति में सक्रिय हुईं।

Related Articles