कोरबा@M4S:स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय रासेयो ईको क्लब चैतमा विश्व पर्यावरण दिवस “जलवायु कार्रवाई” यह वैश्विक अभियान जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों और त्वरित पर्यावरण संरक्षण “प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए” के थीम पर प्राचार्य चंद्राणी सोम, डॉ मनोज सिन्हा रासेयो समन्वयक, प्रो वाय के तिवारी जिला संगठक के निर्देश वीरेंद्र कुमार बंजारे कार्यक्रम अधिकारी ईको क्लब प्रभारी के मार्गदर्शन शिक्षक कर्मचारी मुरारी लाल धीवर,शेष नारायण शर्मा, देवानंद एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इको क्लब स्वंय सेवकों ने वृक्षारोपण, पौधों का संवर्धन, पौधों की सुरक्षा के लिए गांधी बाग चैतमा,गोदग्राम , स्कूल परिसर आसपास वृक्षारोपण, चित्रकला, नारा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रोहित कुमार,नीतिश नागदेव, विजय कुमार,आयुष कंवर ,आदित्य कंवर , पायल केंवट ,भूमिका कंवर
,अंकिता ने पौधारोपण करना अपने जीवन के विशेष अवसरों एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल की संकल्प ली। चंद्राणी सोम प्राचार्य ने प्लास्टिक की थैलियों की जगह कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करें।

जल और ऊर्जा की बचत पानी की बर्बादी रोकें और बिजली का उपयोग जरूरत के अनुसार ही करें।
कचरे को कम करें चीजों का दोबारा उपयोग करें रीयूज और रीसायकल को बढ़ावा दें।अपने आस-पास के लोगों, विशेषकर बच्चों और युवाओं को प्रकृति के महत्व के बारे में बताएं। वीरेंद्र कुमार बंजारे कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि
”धरती बचेगी, तो जीवन बचेगा।” विश्व पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि यह प्रकृति हमारा घर है और इसे स्वच्छ व हरा-भरा रखना हमारा परम कर्तव्य है। यदि हम आज सचेत नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मुरारी धीवर ने बताया कि आइए, इस पर्यावरण दिवस पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम प्रकृति का सम्मान करेंगे और पृथ्वी को एक बेहतर जगह बनाएंगे।






