हरदीबाजार में CHC पर चला SECL का बुलडोजर, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, कटघोरा विधायक की मौजूदगी में दीपका GM दफ्तर पर तालाबंदी

- Advertisement -


कोरबा@M4S:कोरबा के हरदीबाजार में SECL की दीपका विस्तार परियोजना को लेकर विवाद अब सड़क पर आ गया है। शुक्रवार तड़के भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में SECL ने हरदीबाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवन को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद से ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
​ग्रामीणों का आरोप है कि मुआवजा, पुनर्वास, बसाहट और रोजगार जैसे गंभीर मुद्दों का अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। ग्रामीणों ने मुआवजा पत्रक में विसंगतियों का आरोप लगाते हुए 18 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों के अधिकारों की रक्षा की मांग की है।


​विधायक की मौजूदगी में GM दफ्तर में तालाबंदी
प्रशासन और प्रबंधन की इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण दीपका स्थित SECL के मुख्य महाप्रबंधक (GM) कार्यालय पहुंचे। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल की मौजूदगी में ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और GM कार्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी।


​ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक मुआवजा, रोजगार और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों का न्यायसंगत समाधान नहीं हो जाता, तब तक उनका यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
​फिलहाल इस पूरे मामले में SECL प्रबंधन और जिला प्रशासन के आधिकारिक पक्ष का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles