नई दिल्ली(एजेंसी):एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 की परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से RRB NTPC CBT-II Exam City Slip 2026 जारी कर दी गई है। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे।
जो उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर के बारे में जानना चाहते हैं। वे आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके सीबीटी-2 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
सीबीटी-2 की परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप आरआरबी की वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले आरआरबी की वेबसाइट rbcdg.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप पर क्लिक करें।
अब RRB NTPC CBT-II Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉगिन डिटेल्स को दर्ज करें।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर में 10 जुलाई को किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी सूचना जैसे अपना नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जांच अच्छे से कर लें। इसके अलावा, परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दी गई जरूरी गाइडलाइंस को भी ध्यान से पढ़ लें।






