RRB NTPC CBT 2 Exam Date 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा तारीख घोषित, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):आरआरबी की ओर से 11 जून को एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अब आरआरबी ने एक नोटिस जारी करके सीबीटी-2 परीक्षा तिथि का एलान कर दिया है। जो उम्मीदवार एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 की परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। वे उम्मीदवार सीबीटी-2 की परीक्षा में सफल होने के लिए परीक्षा की तैयारी को तेज कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन जुलाई माह में किया जाएगा।

किस दिन होगी परीक्षा

आरआरबी की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 10 जुलाई, 2026 को किया जाएगा। सीबीटी-2 की परीक्षा कंप्यूटर मोड में संचालित की जाएगी। सीबीटी-2 की परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, गणित और रीजनिंग विषय से 120 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

कब जारी होगी सिटी स्लिप

आरआरबी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक सीबीटी-2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही एडमिट कार्ड की घोषणा परीक्षा से चार दिन पहले की जाएगी। उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट से जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Related Articles