राष्ट्रपति भवन जैसी झलक, बस्तर-सरगुजा आर्ट से सजा, इको-फ्रेंडली डिजाइन, ऐसा है छत्तीसगढ़ का नया विधानसभा भवन

- Advertisement -

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए विधानसभा भवन का लोकार्पण किया है। इस खास मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।

नवा रायपुर के सेक्टर 19 में बना नया विधानसभा भवन बेहद शानदार है। इस भवन की हर ईंट पर राज्य के इतिहास की छाप देखी जा सकती है। पीएम मोदी के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 11 से चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है। पीएम मोदी किसी को छेड़ते नहीं और जो छेड़ता है उसे छोड़ते नहीं है।

 

ओम बिरला ने किया संबोधित

कार्यक्रम की शुरुआत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के भाषण से हुई। जय जोहार के नारे के साथ सभी को संबोधित करते हुए ओम बिरला ने कहा कि विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण पीएम मोदी के कर कमलों से हो रहा है। ये गौरव की बात है। ये नया भवन लोकतांत्रिक व्यवस्था में सुधार लाने में मदद करेगा।

273 करोड़ में तैयार हुआ भवन

विधानसभा में लोकार्पण के दौरान पीएम मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाया। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। कुछ देर में बाद ‘इको-फ्रेंडली’ नए भवन का लोकार्पण हुआ। करीब 273 करोड़ रुपये की लागत से 20.78 हेक्टेयर में फैला यह भवन लगभग तीन वर्षों में तैयार हुआ है। इसकी नींव अगस्त 2020 में रखी गई थी, जबकि निर्माण कार्य अगस्त 2022 में शुरू हुआ। पारंपरिक महलों की शैली में बने इस भवन में 13 आकर्षक गुंबद हैं, जिनके भीतर कटोरे के आकार में धान की बालियां उकेरी गई हैं। यह राज्य की समृद्ध कृषि परंपरा का प्रतीक है।

तीन ब्लाकों में हुआ तैयार

ब्लाक ए – सचिव, उप सचिव, अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यालय, समिति शाखा कक्ष व विधानसभा से जुड़ी अन्य शाखाएं

Related Articles