दिवाली से पहले RBI का बड़ा फैसला, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द; अब आपके जमा पैसों का क्या होगा?

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):दिवाली से पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, RBI  ने मंगलवार को कहा कि उसने जीजामाता महिला सहकारी बैंक (Jijamata Mahila Sahakari Bank) का लाइसेंस रद्द कर दिया है, क्योंकि लेंडर (बैंक) के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं। इससे पहले इस बैंक का लाइसेंस भी रद्द किया गया था। इस बैंक में जिन भी लोगों का खाता है वह इस समय परेशानी हैं। हालांकि, अगर आपके खाते में एक निश्चित राशि होगी, तो आप अपनी राशि पर बीमा का दावा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस बैंक में जमा आपके पैसों का आखिर क्या होगा।

बैंक का बैंकिंग लाइसेंस पहले 30 जून, 2016 के एक आदेश द्वारा रद्द कर दिया गया था और बैंक द्वारा की गई अपील पर 23 अक्टूबर, 2019 को बहाल कर दिया गया था।

बैंक का लाइसेंस रद्द करते हुए RBI ने एक बयान में कहा, कि अपीलीय प्राधिकरण ने अपील स्वीकार करते हुए निर्देश दिया है कि वित्तीय स्थिति का आकलन करने के लिए वित्त वर्ष 2013-14 के लिए बैंक का फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाए।

Related Articles