नई दिल्ली(एजेंसी):पिछले कुछ दिन से देशभर के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे मौसम में स्मार्टफोन के भीगने का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए नया फोन खरीदते वक्त कई लोग IP Rating पर जरूर ध्यान तो देते हैं, लेकिन क्या सिर्फ IP68 या IP69 लिखा होने का मतलब ये है कि फोन को बेफिक्र होकर बारिश में यूज किया जा सकता है? तो चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं लेकिन इससे पहले समझते हैं कि IP Rating आखिर होती क्या है…
क्या होती है IP Rating?
दरअसल IP Rating का मतलब Ingress Protection होता है। इसमें दिया जाने वाला पहला डिजिट धूल से सुरक्षा और दूसरा डिजिट पानी से सुरक्षा को दिखाता है। उदाहरण के लिए आज कई प्रीमियम और कुछ मिड-रेंज स्मार्टफोन में IP67, IP68 और IP69 जैसी रेटिंग भी देखने को मिलती हैं।
अगर आपके डिवाइस IP67 रेटिंग के साथ आता है, तो ये कुछ ही टाइम तक साफ पानी में लगभग 1 मीटर गहराई तक सुरक्षित रह सकता है। जबकि IP68 रेटिंग वाले फोन को आमतौर पर 1.5 मीटर या उससे ज्यादा गहराई तक करीब 30 मिनट तक पानी से सुरक्षा के लिए बनाया गया है।
हालांकि अब तो कुछ फोन्स IP69 रेटिंग भी ऑफर कर रहे हैं जो सबसे एडवांस रेटिंग मानी जाती है। इस रेटिंग के साथ आने वाले फोन हाई-प्रेशर और हाई-टेम्परेचर पानी की बौछार को भी झेल सकते हैं। हालांकि ये रेटिंग भी हर रोज फोन को पानी में डुबोकर यूज करने की परमिशन नहीं देती।
कितनी IP रेटिंग वाला फोन है बारिश में भी सेफ?
सामान्य तौर पर IP67 या उससे ऊपर यानी IP68/IP69 रेटिंग वाले फोन हल्की से मध्यम बारिश में सेफ माने जाते हैं। हालांकि तेज बारिश या लंबे टाइम तक पानी के कॉन्टैक्ट से बचना जरूरी है, क्योंकि कोई भी फोन पूरी तरह से वॉटरप्रूफ नहीं होता।
बारिश में फोन यूज करते टाइम रखें ये सावधानियां
- अगर तेज बारिश हो रही है, तो लंबे टाइम तक फोन को खुले में यूज करने से बचें।
- फोन भीग जाए तो उसे तुरंत सूखे और मुलायम कपड़े से पोंछ लें।
- चार्जिंग पोर्ट में नमी होने पर फोन को चार्ज न करें।







