पुलिस ने अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद लगभग ₹2 लाख कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जप्त

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में थाना क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिवाली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण व  बिक्री के संबंध में पुलिस को सूचना मिलने पर
सिंधी मोहल्ला पुरानी बस्ती स्थित आरोपी के मकान के पास बने गोदाम में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान आरोपी द्वारा बिक्री के उद्देश्य से अवैध रूप से भंडारित विभिन्न कंपनियों के पटाखे बरामद किए गए।

पुलिस द्वारा मौके से लगभग ₹2 लाख कीमत के 18 नग कार्टून विभिन्न प्रकार के पटाखे जप्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

Related Articles