पुलिस की अपराधियों को सख्त चेतावनी, छोड़ दें अपराध का रास्ता  90 से अधिक निगरानी व गुंडा बदमाशों की पुलिस ने कराई परेड

- Advertisement -

कोरबा@M4S: कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लिस अधीक्षक कार्यालय में जिले भर के 90 से अधिक निगरानी व गुंडा बदमाशों की पुलिस ने परेड कराई। पुलिस ने उन्हें अपराधों से दूर रहने की कड़ी हिदायत दी। दोबारा अपराध करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए समाज की मुख्य धारा से जोड़ने समझाइश दी।


सजग कोरबा सतर्क कोरबा अभियान के तहत निगरानी व गुंडा बदमाशों की सतत निगरानी पुलिस द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने निगरानी व गुंडा बदमाशों की विशेष परेड आयोजित कराई। इस दौरान सभी बदमाशों की उपस्थिति दर्ज कराई गई। उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई। परेड के दौरान एएसपी ने सभी बदमाशों को कड़ी हिदायत देते हुए अपराध से दूर रहने शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने और समाज की मुख्य धारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने की समझाइश दी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि में संलिप्ता पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बदमाशों को अपनी गतिविधियों में सुधार लाकर वैधानिक जीवन अपनाने की नसीहत दी गई। पुलिस द्वारा हर हिस्ट्रीशीटर व निगरानी बदमाश की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। थाना व चौकी स्तर पर पुलिस कर्मियों को उनकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्राप्त कर प्रभावी कार्रवाई की सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने कहा कि इस प्रकार की सतत निगरानी व योजनाबद्ध कार्रवाई से जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना ही नहीं बल्कि उन्हें अपराध की दुनिया छोड़कर समाज की मुख्य धारा में वापस जोड़ना है।

Related Articles