पटना में खान सर की कोचिंग पर पहुंची पुलिस, नया वीडियो सामने आने के बाद बढ़ाई दबिश

- Advertisement -

 पटना(एजेंसी):बिहार की राजधानी पटना में खान सर की कोचिंग पर हमले के मामले में हो रहे खुलासों के बीच पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दबिश बढ़ाई है और मौके पर पहुंची है। कोचिंग सेंटर में पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

बता दें कि घटना से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक ताजा वीडियो में दावा किया जा रहा है कि खान सर के गार्ड ने ही फायरिंग की थी। पुलिस ने मामले में बीते रोज 3 लोगों को गिरफ्तार किया था।

कोचिंग के अंदर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद

इस वक्त भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा हुआ है। सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कोचिंग परिसर के अंदर मौजूद हैं और मामले में पूछताछ कर रहे हैं।

बता दें कि ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से आदर्श नाम एक व्यक्ति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो जारी करते हुए दावा किया है कि खान सर के गार्ड ने गोली चलाई थी। साजिश के तहत खान सर ने यह सब किया है। जिसके बाद ही पुलिस वायरल वीडियो की जांच करने खान सर के कोचिंग पहुंची है।

Related Articles