PADMA AWARDS 2026: ममूटी-अल्का को पद्म भूषण, धुरंधर एक्टर R Madhavan को मिला पद्म श्री सम्मान

- Advertisement -

 नई दिल्ली(एजेंसी):इस साल के पद्म पुरस्कार विजेताओं को अवॉर्ड वितरण समारोह का दूसरा सेशन मंगलवार को आयोजित किया गया। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 2026 पद्म अवॉर्ड्स विनर्स को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दूसरे संस्करण में सिनेमा जगत कई हस्तियां शामिल रहीं, जिनमें आर माधवन, अल्का याग्निक और ममूटी जैसे कलाकारों के नाम शामिल रहे। जिन्हें पद्म पुरस्कार के अलग-अलग विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया।

पद्म पुरस्कार से सम्मानित हुए फिल्मी सितारे

राजधानी दिल्ली में आयोजित पद्म पुरस्कार वितरण समारोह में हिंदी और साउथ फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता आर माधवन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री का पुरस्कार दिया गया।

https://twitter.com/i/broadcasts/1vJpPPWmEpPJE

इसके अलावा मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर ममूटी को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया। इतना ही नहीं हिंदी सिनेमा में जगत में अपनी गायिकी से फैंस का दिल जीतने वालीं और सालों तक राज करने वालीं गायिका अल्का याग्निक को भी पद्म भूषण पुरस्कार हासिल हुआ।

इसके अलावा दिवंगत एक्टर सतीश शाह को भी मरणोपरांत पद्म श्री प्राप्त हुआ। इस तरह से पद्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं का ये दूसरा वितरण समारोह समाप्त हुआ।

131 हस्तियां रहीं विजेता

इस साल की शुरुआत में हमेशा की तरह से गणतंत्र दिवस के मौके पर यानी 26 जनवरी को भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार के विजेताओं का एलान किया गया। इस बार 131 हस्तियों को कला, खेल, राजनीति और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए ये राष्ट्रीय पुरस्कार देने की स्वीकृति दी गई। जिनको पद्म अवॉर्ड की तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया। जो इस प्रकार थी-

  • पद्म विभूषण: 5
  • पद्म भूषण: 13
  • पद्म श्री: 113

इन 131 विनर्स में से सिनेमा जगत की कुल 8 हस्तियों शामिल रहीं, जिन्हें इस साल पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इनमें 1 पद्म विभूषण, 2 पद्म भूषण और 5 पद्म श्री के विजेता मौजूद रहे। बता दें कि पहले वितरण समारोह में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Related Articles