एकतरफा प्रेम और पिता पर फायरिंग बची बाल बाल जान,आरोपी पिस्टल सहित गिरफ्तार

- Advertisement -
कोरबा@M4S:कोरबा में एकतरफा प्यार में युवक ने युवती के पिता पर गोली चलाई, बाल-बाल बची जान, पिस्टल सहित आरोपी को पुलिस ने  गिरफ्तार किया,दरअसल बालको नगर थाना क्षेत्र के दोंदरो के आश्रित ग्राम संगम नगर में एकतरफा प्रेम के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। युवक ने युवती के पिता पर हत्या की नीयत से पिस्टल से फायर कर दिया। गोली दुकान के शटर में लगी  और पिता की जान बाल-बाल बच गई ।यह घटना 18  फरवरी  की रात लगभग 11  बजे हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी 20 वर्षीय साहिल मसीह इंदिरा नगर  का निवासी है।
प्रार्थी माखन साहू ने 19  फरवरी को बालकोनगर थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार साहिल मसीह पिछले छह महीने से प्रार्थी की लड़की का पीछा कर छेड़खानी कर रहा था। 18  फरवरी  की रात साहिल मोटर साइकिल पर प्रार्थी के घर के पास आया। उसने प्रार्थी को गंदी-गंदी गालियां दीं और हल्ला-गुल्ला किया। जब प्रार्थी दरवाजा खोलकर बाहर निकले, तो साहिल ने हत्या की नीयत से पिस्टल से फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर प्रार्थी जमीन पर बैठ गए और बाल-बाल जान बच गई । साहिल ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली।प्रार्थी की रिपोर्ट पर बालको नगर थाना में मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर तत्काल एक टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी साहिल मसीह की पतासाजी की और उसके घर की घेराबंदी कर उसे पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।  पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक  पिस्टल जब्त की है। पिस्टल के अंदर एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी को यह पिस्टल कहां से मिली थी। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Related Articles