OMG:घर में घुसा मगरमच्छ, नाती को बचाने भिड़ गया वृद्ध

- Advertisement -

कोरबा@M4S:पाली थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई जब गांव में कहीं से एक मगरमच्छ पहुंच गया । घर में सो रहे लोगों पर हमला करने लगा। इस दौरान अपने नाती को बचाने के चक्कर में हरिराम टोप्पो नामक व्यक्ति मगरमच्छी से भिड़ गया। जिससे वह जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद रेस्क्यु कर मगरमच्छ को कब्जे में लिया गया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। कहा जा रहा है कि बिलासपुर स्थित खुंटाघाट जलाशय से मगरमच्छ गांव पहुंचा होगा।

Related Articles