नई दिल्ली(एजेंसी):समय पहिया घूमते देर नहीं लगती, बीते 20 सालों में समय जितनी तेजी से बढ़ा है उसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। आप खुद ही देख लीजिए, 2000 के दशक में हम टीवी और इस डिजिटल दुनिया से बिल्कुल नदारद थे, लेकिन आज बगैर फोन के एक पल नहीं कटता। तकनीक धीरे-धीरे हम सभी के घरों में पैर पसार रही थी, हमने सोचा भी नहीं था कि यह तकनीक इन घरों से कुछ चीजें हमेशा के लिए गायब कर देगी। हम आज उन चीजों की बात करने वाले हैं जो आज से 20 साल पहले हर घर में होती थी, पर आज उनकी जरूरत लगभग खत्म हो चुकी है।
20 साल पहले हर भारतीय घर में होती थीं ये चीजें
हमारा मकसद उन पुरानी यादों को ताजा करना है जो आपको बचपन के दिनों में वापिस ले जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में:
स्टील वाला टिफिन

गोल, तीन से चार्ट परतों वाला स्टील का डिब्बा हर घर में होता था क्योंकि यही टिफिन बच्चे और दफ्तर जाने वाले लोगों के हाथों में आसानी से देखा जा सकता था। इन दिनों इस तरह के टिफिन का ट्रेंड बिल्कुल खत्म हो गया है, माइक्रोवेव के दौर में स्टील कहां ही यूज किया जाएगा।
रेडियो, ऑडियो कैसेट और वीसीआर

आज जब भी हमारा पसंदीदा गाना सुनने का मन करता है तो हम तुरंत हेडफोन और ईयरबड्स की तरफ भागते हैं। पर उस जमाने में रेडियो, ऑडियो कैसेट और वीसीआर पूरा मोहल्ले का माहौल खुशनुमा कर देते थे। उन दिनों 70 और 80 एक दशक के गाने भरी दोपहरी में बजना आम था।
लैंडलाइन फोन

पहले हम सबके पास स्मार्टफोन कहां था? घर के बड़े बातचीत के लिए इसी लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल किया करते थे। अब देख लीजिए, मुश्किल ही इस तरह का फोन किसी के घर में मिलेगा। हां, वो बात अलग है कि लोग इसे एंटीक की तरह इस्तेमाल कर रहे हों।
छत पर टीवी एंटीना

2000 के दशक में कलर टीवी तो आ गए थे लेकिन छत पर एंटीना अभी भी दिखता था। ल्युमीनियम की छड़ों से बना यह V-शेप एंटीना सिग्नल के लिए लगता था। बारिश या आंधी-तूफान आने पर टीवी के सिग्नल उड़ जाना बेहद आम था।
सिलबट्टा

सिलबट्टा उन दिनों चटनी या मसाले पीसने के लिए हर घर में इस्तेमाल किया जाता था। पत्थर का बड़ा सा सिल और उसपर बेलनाकार बट्टा खाने का जो स्वाद बढ़ाता था, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम। पर अब कौन ही मिक्सर और फूड प्रोसेसर के जमाने में मेहनत वाले काम करना चाहेगा।
गले में लटकाने वाली पानी की बोतल

हम सबने बचपन में गले में लटकाने वाली पानी की बोतल जरूर यूज की होगी, जिसमें पानी पीने के लिए एक छोटा सा पाइप लगा होता था। क्या अभी स्कूल जाते बच्चों को ऐसी बोतल ले जाते देखा है? जवाब तो आप जान ही गए होंगे।








