NTPC समूह ने जुलाई में सकल उत्पादन में 13.3 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की

- Advertisement -


नई दिल्ली@M4S: जुलाई-2020  के  महीने  में  एनटीपीसी  समूह  का  मासिक  बिजली  उत्पादन 13.3 प्रतिशत बढ़कर 26.73 बिलियन यूनिट हो गया, जबकि जून-20 में यह 23.59 बिलियन यूनिट था। एनटीपीसी  कोयला स्टेशनों  ने सालाना  आधार  पर  5.6  प्रतिशत की  वृद्धि  दर्ज  करते हुए  21.89  बिलियन यूनिट  बिजली  का  उत्पादन  किया,  जबकि  जुलाई-19  में  बिजली  का  उत्पादन  20.74  बिलियन  यूनिट था। जुलाई  2020  के  दौरान  छत्तीसगढ़  में  एनटीपीसी  कोरबा  (2600  मेगावाट)  ने  100  प्रतिशत  से  अधिक पीएलएफ हासिल किया।
62910  मेगावाट  की  कुल  स्थापित  क्षमता  के  साथ,  एनटीपीसी  समूह  के  पास  70  बिजली  स्टेशन  हैं, जिनमें 24  कोयला,  7  कंबाइंड साइकल गैस/लिक्विड  फ्यूल,  1  हाइड्रो,  13  नवीकर ा  और  25  सहायक और जेवी पावर स्टेशन हैं।

Related Articles