NEET UG COUNSELLING 2025: नीट यूजी राउंड-2 काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन 4 सितंबर से होंगे स्टार्ट, देखें पूरा शेड्यूल

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से नीट यूजी काउंसिलिंग राउंड 2 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर डेट्स का एलान कर दिया है। नोटिस के मुताबिक राउंड 2 काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 4 सितंबर से स्टार्ट होंगे। जो छात्र पहले राउंड की काउंसिलिंग में सीट प्राप्त नहीं कर सके हैं वे राउंड 2 काउंसिलिंग में भाग लेकर एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं। काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर किया जा सकेगा।

नीट यूजी राउंड 2 काउंसिलिंग शेड्यूल
रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की तिथि 04 सितंबर 2025
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 09 सितंबर 2025 (दोपहर 12 बजे तक)
च्वाइस फिलिंग/ लॉकिंग की डेट 05 से 9 सितंबर 2025 (सुबह 11:55 बजे तक)
राउंड 2 के लिए सीट प्रॉसेसिंग 10 से 11 सितंबर 2025
राउंड 2 रिजल्ट जारी होने की तिथि 12 सितंबर 2025
राउंड 2 रिपोर्टिंग की तिथि 13 से 19 सितंबर 2025
कौन ले सकेगा दूसरे चरण की काउंसिलिंग में भाग
  • राउंड 1 में रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स जिन्हें सीट नहीं मिली है।
  • वेरिफिकेशन के दौरान आपकी राउंड 1 सीट अगर रद्द कर दी गई।
  • राउंड 1 सीट पर शामिल हुए, लेकिन अपग्रेड का विकल्प चुना।
  • सीट आवंटित हुई, लेकिन शामिल नहीं हुए।
  • निर्धारित समय के भीतर राउंड 1 सीट से इस्तीफा दे दिया।
राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य 

ऐसे स्टडेंट्स जो पहले चरण की काउंसिलिंग में सीट प्राप्त नहीं कर पाए हैं उनको दोबारा से काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद वे च्वाइस फिलिंग/ लॉकिंग प्रक्रिया को पूर्ण करेंगे।

काउंसिलिंग के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

सभी छात्रों को बता दें कि कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय उनको मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध करवाने होंगे। कुछ प्रमुख दस्तावेज नीट स्कोरकार्ड, नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड, 10वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, 12वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, आईडी प्रूफ (आधार/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट), आठ पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि हैं। अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Related Articles