- Advertisement -
रायपुर@M4S,:छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग मंत्रालय के द्वारा नई पदस्थापना की गई है, 3 पदों पर की गई पदस्थापना में कोरबा जिले के जनसंपर्क विभाग में उप संचालक के तौर पर नीलिमा अग्रवाल की पदस्थापना की गई है। कोरबा में उप संचालक जनसंपर्क एम एस नागेश के तबादला उपरांत यह पद रिक्त था।










