- Advertisement -
सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे सभी खिलाड़ी
कोरबा@M4S:खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में उड़ीसा किकबाक्सिंग एसोसियेशन के तत्वाधान में के टी ग्लोबल स्कूल उड़ीसा में दिनांक 30 मई से 03 जून 2026 तक जूनियर (बालक-बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से 650 खिलाड़ीयों एवं 200 ऑफिशियल ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने राज्य के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, मुंगेली, बलौदा बाजार,दुर्ग सहित विभिन्न जिलों के 39 जूनियर वर्ग बालक बालिका खिलाड़ियों ने किकबॉक्सिंग खेल की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन , म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स की प्रतियोगिताओं में विभिन्न वजन वर्गो में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ की ओर से ट्रैक शूट प्रदान किया गया।

इन्होंने बताया कि कोरबा जिले के सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी से 5 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें प्रद्युम्न गोयल ने स्वर्ण एवं रजत, सृष्टि मिश्रा ने रजत एवं नमन प्रजापति ने कांस्य पदक जीता। अभिनीत मानिकपुरी एवं
प्रतीक साहू ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। इस प्रकार कोरबा जिले ने 1 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य सहित 4 पदक जीतकर जिले एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया।
प्रशिक्षक के रूप में प्रभात साहू, लौकिता चौहान एवं
रेफरी- मयंक डडसेना, शुभम यादव टीम के साथ उपस्थित रहे।
सभी खिलाड़ियों एवं आफिशियल को किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, अंकित वर्मा, राहुल मोदी, प्रशिक्षक अंकुश लाल यादव, सुयश नामदेव, अशोक साहू, रमेश साहू, जुनैद आलम, प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा सहित अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।






