कोरबा@M4S:शासकीय इ.वि.स्नातकोत्तर महाविधालय के मनोविज्ञान विभाग एवं आर सी एस द्वारा प्राचार्य डॉ.शिखा शर्मा के संरक्षण व विभागाध्यक्ष डॉ.अवन्तिका कौशिल के निर्देशन में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया.अतिथि व्याख्याता डॉ.रूपमती मरावी और डॉ शैलेन्द्र कुमार गौतम के साथ स्नातक – स्नातकोत्तर के मनोविज्ञान के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय की प्रत्येक कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं को 10 अक्टूबर 2025 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के आयोजन इस वर्ष की थीम “MENTAL HEALTH IN HUMANITARIAN EMERGENCIES” से परिचित कराया बताया गया की यह टीम इस बात पर जोर लोगो के लिए पाने मानसिक स्वास्थ्य पर सबका बराबर हक़ है,इस दिवस का उद्देश्य लोगो को इस बारे में बात करने के लिए प्रेरित करना है और मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों से जूझ रहे लोगो उनके परिवारों और समुदायों के प्रति भेदभाव को कम करना है।

WHO की पहल पर यह प्रतिवर्ष 1992 से मनाया जा रहा है.छात्र-छात्राओं में बढ़ती मानसिक समस्याओं के कारण जागरूकता आवश्यक है,माता पिता शिक्षक सभी की जिम्मेदारी है,महाविद्यालीन छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस समिति में सदस्य डॉ.ज्योति राठौर एवं राजकुमार राठौर का सहयोग मिला मनोविज्ञान विभाग के एम ए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर तथा बीए तृतीय बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही प्रभारी प्राचार्य डॉ.एम एल कंवर ने छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित इस कार्यक्रम को समयानुसार आवश्यक बताया।





































