नई दिल्ली(एजेंसी):सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने राहुल गांधी पर चल रहे आपराधिक मानहानि के मामले में ट्रायल पर रोक लगा दी है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला 2018 में राफेल फाइटर जेट सौदे को लेकर राहुल गांधी द्वारा टिप्पणियों से जुड़ा हुआ है। आरोपों के अनुसार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया था। राहुल गांधी के इस बयान के बाद काफी सियासी हलचल देखने को मिली थी।
इसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ता महेश श्रीमाल ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने दायर की थी, जिन्होंने राहुल गांधी को समन जारी किया था। शिकायतकर्ता का तर्क था कि यह टिप्पपणी पीएम मोदी और सत्ताधारी पार्टी को निशाना बनाकर की गई थी, जिससे उनकी पार्टी को नुकासन पहुंचा। इसी आधार पर पार्टी कार्यकर्ताओं को मानहानि का मुकदमा शुरू करने का अधिकार मिल गया।





















































