नई दिल्ली(एजेंसी):इस बात में कोई डाउट नहीं है कि रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है। मूवी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह साल 2023 में आई फिल्म का सीक्वल है जोकि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। मूवी की एडवांस बुकिंग कुछ ही समय पहले शुरू हुई है। इसके प्री-सेल्स कलेक्शन देखकर एक बात तो साफ हो गई है कि जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।
इसके फर्स्ट पार्ट की तो जेलर ने भारत में 348.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 604.50 करोड़ रुपये थी। इसको देखते हुए जेलर 2 से मेकर्स को और भी ज्यादा उम्मीद है। अब ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि मूवी को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
कास्ट में कौन-कौन है शामिल?
बात करें फिल्म की कास्ट की तो जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिरना, ऋत्विक, एस जे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजरामुडु, विद्या बालन, अन्ना राजन और जतिन सरना भी हैं। उनके अलावा मोहनलाल, शिव राजकुमार, जैकी श्रॉफ, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन का इसमें कैमियो भी देखने को मिलेगा।





















































