लखनऊ(एजेंसी):राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
बताया गया कि आग बिल्डिंग में चल रहे पेट शॉप में लगी, जिसके बाद पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। इमारत में पेट शॉप, लाइब्रेरी, गेमिंग जोन और एक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव (गृह) को खुद घटनास्थल का दौरा करने के कड़े निर्देश दिए। सीएम ने साफ किया है कि दोनों आला अधिकारी मौके पर जाकर व्यक्तिगत रूप से स्थिति का मुआयना करेंगे और इस पूरी लापरवाही पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में भीषण आग: pic.twitter.com/NMVVY2HlZk
— Shivam Yadav (@Shivam28Y1) June 22, 2026
#WATCH लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "इस घटना में 14 बच्चों की मौत हो गई है और चार घायल बच्चों को KGMC ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अलीगढ़ में अपने… pic.twitter.com/nI1xwsZCvN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026







