*दीपेश्वरी मंदिर में नवरात्र पर्व पर माँ कालरात्रि की हुई आराधना*
कोरबा@M4S:शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस पर दीपेश्वरी मंदिर में विशेष आयोजन हुआ। नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग पर माँ काली के रूप का भव्य श्रृंगार किया गया।
मंदिर के पुजारी पंडित आकाश महाराज ने भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हुए पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर पूजा संपन्न कराई।
सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में ढोल-नगाड़ों और मंजीरे की थाप पर माँ कालरात्रि की भव्य आरती हुई। श्रद्धालु भक्त भाव-विभोर होकर ‘जय जय मैया’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन मंदिर में उपस्थित होकर अपनी मनोकामना पूर्ण करने माता जी का आशीर्वाद ले रहे है ।





































