LIVE CGBSE 10th & 12th RESULT 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट कुछ देर में होगा जारी, Roll Number रखें तैयार

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) द्वारा कुछ ही देर में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा का रिजल्ट (CG Board 10th 12th Result 2026) जारी कर दिया जायेगा। नतीजों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। रिजल्ट घोषित होते ही स्टूडेंट्स या उनके माता-पिता बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या Digilocker की साइट digilocker.gov.in से चेक कर सकेंगे। रिजल्ट की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स अपना Roll Number तैयार रखें, नतीजे आते ही इस पेज पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाय दिया जायेगा।

परिणाम के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। टॉपर्स के नाम सामने आते ही यहां पर नाम अपडेट कर दिए जायेंगे। पिछले वर्ष 10th में इशिका बाला, नमन ने 600 में 595 (99.17 %) अंक हासिल कर वहीं 12th में अखिल सेन ने 500 में से 491 (98.20%) अंक हासिल कर राज्य में टॉप किया था।

रिजल्ट दोपहर 2:30 पर होगा जारी

छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर जारी कर दिया जायेगा।

CGBSE Result Link 2026: इन साइट्स पर लिंक होगा एक्टिवेट
cgbse.nic.in
digilocker.gov.in

Related Articles