नई दिल्ली(एजेंसी):केंद्रीय विद्यालयों मेंअपने बच्चों को एडमिशन दिलवाने की सोच रहे अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक “केंद्रीय विद्यालयों में 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश संबंधी अधिसूचना जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।” अधिसूचना आने के बाद देशभर में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका से लेकर कक्षा 10वीं तक के लिए एडमिशन प्रक्रिया स्टार्ट हो सकती है।
नि:शुल्क भरा जा सकेगा फॉर्म
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए सभी अविभावक चाहे वे किसी भी वर्ग से हों, निशुल्क रूप से फॉर्म भर सकेंगे। फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकेगा अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
कक्षा के अनुसार उम्र कर लें चेक
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए कक्षा के अनुसार बच्चों की उम्र पहले से ही निर्धारित है। ऐसे में माता-पिता उम्र को ध्यान में रखकर ही आवेदन कर पाएंगे।
| कक्षा | उम्र |
| बाल बाटिका 1 | 3 से 4 वर्ष के बीच |
| बाल बाटिका 2 | 4 से 5 वर्ष के बीच |
| बाल बाटिका 3 | 5 से 6 वर्ष के बीच |
| कक्षा 1 | 6 से 8 वर्ष के बीच |
| कक्षा 2 | 7 से 9 वर्ष के बीच |
| कक्षा 3 | 8 से 10 वर्ष के बीच |
| कक्षा 4 | 9 से 10 वर्ष के बीच |
| क्लास 5 | 9 से 11 वर्ष के बीच |
| क्लास 6 | 10 से 12 वर्ष के बीच |
| 7th क्लास | 11 से 13 वर्ष के बीच |
| 8th क्लास | 12 से 14 वर्ष के बीच |
| 9th Class | 13 से 15 वर्ष के बीच |
| 10th Class | 14 से 16 वर्ष के बीच |
फॉर्म भरने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
केवीएस एडमिशन के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों को जमा करना होगा। ऐसे में अविभावक तुरंत ही सभी डॉक्युमेंट तैयार कर लें ताकी आवेदन के समय किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज- निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (अगर आवश्यक हो), बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे की लेटेस्ट फोटोग्राफ आदि हैं। सभी अनिवार्य डॉक्युमेंट की डिटेल नोटिफिकेशन के साथ जारी की साझा कर दी जाएगी।





































