KBC 12: कंटेस्टेंट की बातें सुनकर बिग बी हुए शॉक्ड, पति से पूछा- कैसे हैंडल करते हैं इन्हें आप?

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):कौन बनेगा करोड़पति 12 सोमवार से शुक्रवार को राज 9 बजे आता है। शुक्रवार को शो की शुरुआत कंटेस्टेंट तनिषा अग्रवाल से हुई। तनिषा काफी बात करती हैं और बिग बी की तारीफ में बोलती रहीं। बिग बी फिर तनिषा के पति की तरफ देखते हैं और बोलते हैं कि कैसे आप हैंडल करते हैं तो तनिषा के पति भी हाथ जोड़ लेते हैं।

इसके अलावा बिग बी, तनिषा के नाखून देखकर भी चौंक जाते हैं। वह कहते हैं इतने बड़े नाखून क्यों हैं आपके? इस पर तनिषा कहती हैं, सर सेल्फ डिफेंस के लिए। फिर बिग बी कहते हैं, मैंने अपनी सबसे छोटी उंगली का नाखून सिर्फ बड़ा रखा है वो भी जैसे कुछ निकालना हो या कान में खुजली करने के लिए।

बिग बी की बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं। बता दें कि तनिषा 12 लाख 50 हजार रुपए जीत कर गई हैं।

इस सवाल के जवाब नहीं जानती थी तनीषा, किया शो को क्विट

प्रश्न- कौन से स्वतंत्रता सेनानी दो खंड़ों में विभाजिता पुस्तक द इंडियान स्ट्रगल 1920-1942 के लेखक हैं

सही जवाब- सुभाष चंद्र बोस

Related Articles