पत्रकार विजय कुमार सिंह को मिला रिपोर्टिंग, बेस्ट ऑफ द मंथ (जनवरी-2023) का सम्मान

- Advertisement -

 

कोरबा@M4S:कोरबा प्रेस क्लब द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारिता काे प्राेत्साहित करने के लिए शुरू किए गए बेस्ट ऑफ द मंथ के प्रथम माह जनवरी-2023 में रिपाेर्टिंग, बेस्ट ऑफ द मंथ के लिए डीडी न्यूज के संवाददाता  विजय कुमार सिंह  काे चयनित किया गया। जिन्हें आज स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियाेगिता 2023 के फाइनल मैच के समापन समाराेह के अवसर पर विशिष्ट अतिथि  महापौर  राजकिशोर प्रसाद के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक श्री कमलेश यादव, अध्यक्ष  राकेश श्रीवास्तव समेत वरिष्ठ पत्रकार दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ  मनोज शर्मा,  नरेंद्र मेहता समेत प्रेस क्लब कार्यकारिणी एवं क्लब के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles