मिडिल ईस्ट में भारत निभा सकता है अहम रोल…राजनाथ सिंह ने बताया ‘प्लान’, PM मोदी संभालेंगे मोर्चा?

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को संकेत दिया कि पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को कम करने में भारत भविष्य में भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि समय आने पर भारत इस दिशा में प्रयास कर सकता है और सफल भी हो सकता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों से युद्ध खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का कूटनीतिक मामलों में संतुलित दृष्टिकोण है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में होने वाली दूसरी दौर की शांति वार्ता परमाणु कार्यक्रम को लेकर मतभेद के कारण रुक गई है।

सीजफायर बढ़ाने की घोषणा, लेकिन मतभेद जारी

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे तनाव में दो हफ्ते का युद्धविराम बढ़ाने का एलान किया। यह फैसला दोनों पक्षों को फिर से बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश के तहत लिया गया है।

ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के अनुरोध पर ईरान पर हमला फिलहाल रोका गया है, ताकि वहां के नेता एक संयुक्त शांति प्रस्ताव पेश कर सकें।

ईरान ने सीजफायर बढ़ाने पर उठाए सवाल

वहीं, ईरान ने इस युद्धविराम बढ़ाने को लेकर संदेह जताया है। ईरान का कहना है कि यह सिर्फ समय लेने की रणनीति हो सकती है, ताकि अचानक हमला किया जा सके। ईरान के अधिकारी मेहदी मोहम्मदी ने कहा कि हारने वाला पक्ष शर्तें तय नहीं कर सकता और अगर दबाव जारी रहा, तो इसका जवाब सैन्य तरीके से दिया जाएगा।

Related Articles