‘मैं संन्यास ले लूंगा जब…’, Mohammed Shami ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी; अजीत अगरकर को दिया ये कड़ा संदेश

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC Final के दौरान खेला था। अब तक शमी भारत के लिए 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 229, 206 और 26 विकेट क्रमश: लिए हैं।

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में गेंद से कहर मचाने वाले शमी टीम इंडिया में अपनी जगह गंवा चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के दौरान खेला था। वहीं, आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच उन्होंने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ 2 फरवरी 2025 को खेला था। टेस्ट में खेले हुए तो उन्हें 3 साल बीत चुके हैं।

Related Articles