डॉ. अर्पण विश्वास के साथ हुई मारपीट के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने काला फीता लगाकर किया प्रदर्शन

- Advertisement -

 

गेवरा दीपका@M4S:आज दिनांक 30/12/25 को सी एम ओ ए आई गेवरा क्षेत्र द्वारा डॉ. अर्पण विश्वास के साथ स्वास्थ्य शिविर के दौरान गांव के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा किये गए मारपीट के विरुद्ध क्षेत्रिय महाप्रबंधक कार्यलय में काला फीता लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें काफी संख्या में अधिकारी शामिल हुए। इसके पहले भी L&R विभाग के अधिकारी  शिखर सिंह चौहान के साथ भी मारपीट की घटना हुई। बार बार इस तरह की घटनाएं हो रही है।

जिसके चलते सभी अधिकारी अपनी सुरक्षा के प्रति चिंतित है। हमनें इस विरोध प्रदर्शन के द्वारा कोल इंडिया प्रबंधन एवं छ.ग़.प्रशासन को यह बताया कि हम सभी अधिकारी एक साथ हैं और अपनी मांग के लिए लड़ने को तैयार हैं। सभी अधिकारियों से अनुरोध है कि कम से कम एक सप्ताह तक अपने कार्य के दौरान विरोध स्वरूप काला फीता लगायें।

Related Articles