इस देश में ‘कौड़ियों’ के भाव बिक रहा Gold! अंडे-ब्रेड और दूध से भी सस्ता! ₹10 हजार में खरीद लेंगे इतना

- Advertisement -

नई दिल्ली।(एजेंसी):अलग-अलग देशों में सोने के रेट अलग-अलग होते हैं, जो कई फैक्टर्स के हिसाब से तय होते हैं। कई देशों में सोना भारत से सस्ता, तो कई देशों में महंगा है। आज हम आपको यहां एक ऐसे देश की जानकारी देंगे, जहां सोने का दाम बहुत कम है। इतना कम कि 1 ग्राम सोने का रेट वहां ब्रेड-अंडे से भी कम है। इसकी वजह वहां हाइपरइन्फ्लेशन है। आइए जानते हैं विस्तार से।

किस देश में है सोना सस्ता?

हम बात करने जा रहे हैं वेनेजुएला की, जो कई सालों से हाइपरइन्फ्लेशन (Hyperinflation in Venezuela) से जूझ रहा है, जिसके चलते वहां खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान पर हैं। साथ ही वेनेजुएला की करेंसी (Venezuela Currency) बुरी हालत में है। इसी के चलते वहां 1 ग्राम सोने का रेट ब्रेड और 1 दर्जन अंडों से भी कम है।

कितना है गोल्ड का रेट? (Gold Price in Venezuela)

बात करें वेनेजुएला में गोल्ड के दामों की, तो वहां एक ग्राम गोल्ड का रेट 670.53 वेनेजुएलाई बोलिवर है, जो भारतीय करेंसी में मात्र 131.22 रुपये बनते हैं। यानी वहां 1 ग्राम सोने का रेट 131.22 रुपये और 10 ग्राम सोने का रेट 1312.20 रुपये है। इस रेट पर आप वहां 10000 रुपये में करीब 75 ग्राम सोना खरीद सकते हैं।

डे-ब्रेड का दाम कितना?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेनेजुएला में 1 लीटर दूध की कीमत भारतीय करेंसी में 175 रुपये है। इसी तरह वहां ब्रेड का एक पैकेट खरीदने के लिए लोग लगभग 170 रुपये खर्च कर रहे हैं। एक दर्जन अंडों का दाम लगभग 233 रुपये खर्च है।
इन तीनों ही चीजों का वहां 1 ग्राम सोने के रेट से महंगा है।

भारत में सोने का रेट कितना?

वेनेजुएला के मुकाबले सोने का रेट भारत में कहीं ज्यादा है। इस समय भारत में 10 ग्राम सोने का रेट 1,47,786 रुपये है, जो वेनेजुएला के 1312.20 रुपये के मुकाबले 112.6 गुना है।

क्यों है इतना सस्ता गोल्ड?

वेनेजुएला में सोना मुख्य रूप से देश के गंभीर आर्थिक संकट, बहुत ज्यादा हाइपरइन्फ्लेशन और बोलिवर करेंसी के पतन के कारण सस्ता है। यही वजह है कि सोने जैसी संपत्तियाँ रोजमर्रा के गुजारे और लेन-देन के लिए जरूरी हो गई हैं।
तेजी से अपनी कीमत खो रहे कैश को स्थिर मूल्य वाली चीज से बदलने की स्थानीय मांग ही आंतरिक कीमतों को तय करती है, जबकि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध और अवैध खनन गतिविधियाँ एक अलग-थलग और बिगड़ा हुआ स्थानीय बाजार तैयार करती हैं।

Related Articles