पंडित मुकुटधर पाण्डेय चित्रकला प्रकोष्ठ कोरबा का गठन

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा जिले में पंडित मुकुटधर पाण्डेय साहित्य समिति के तहत रविवार को चित्रकला प्रकोष्ठ का गठन किया गया, जिसका नाम पंडित मुकुटधर पाण्डेय चित्रकला प्रकोष्ठ कोरबा रखा गया। चित्रकला प्रकोष्ठ का विधिवत गठन पंडित मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन के संरक्षक यूनुस दानियालपुरी , संरक्षक कमलेश यादव , संरक्षक मुकेश कुमार चतुर्वेदी, अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा , सहसचिव जगदीश श्रीवास की उपस्थिति में किया गया।

जिसमें संयोजक मनीषा अग्रवाल,सचिव – हरि सिंह क्षत्री,सहसचिव – कमल मजूमदार,कोषाध्यक्ष – विवेक अग्रवाल
सहसंयोजक – आकांक्षा भिड़े, दीक्षा देवांगन,अलका साव
सलाहकार समिति -पुष्पा शांडिल्य,मंजुला श्रीवास्तव,चित्रा देवांगन, रीता मित्तर,अंजलि प्रधान ,श्वेता अग्रवाल, सुभाष दास , दिव्या परमार , गौरीशंकर साहू, दयानिधि झन्कार,जसप्रीत कौर , माधुरी कँवर , अनिशा सिंघल , संदीप सारथी , दीपशिखा अरोरा , रेखा गुप्ता का नाम मनोनीत किया गया।
जिले में संगीत, साहित्य, सिंगर्स आदि हेतु समितियों का गठन पहले ही हो चुका है परंतु जिला गठन के बाद से ही चित्रकला प्रकोष्ठ का गठन की अपेक्षा थी। सभी कलाकार इसकी कमी महसूस कर रहे थे। इसी विचार से पंडित मुकुटधर पाण्डेय साहित्य समिति के संरक्षकों द्वारा जिले के कलाकारों से संवाद स्थापित किया गया, शीघ्र ही इस दिशा में बात आगे बढ़ी और आज दिनांक 7/9/25 को चित्रकला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसकी सहमति पंडित मुकुटधर पाण्डेय साहित्य समिति के संरक्षकों द्वारा प्रदान की गई। समिति के संरक्षक मंडल द्वारा जिले के कलाकारों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। जिसमें कोरबा जिले में यथाशीघ्र चित्रकला प्रदर्शनी लगवाने की घोषणा भी की गई।

Related Articles