कोरबा@M4S:दिनांक 26 मई 2024 को ग्राम रजगामार में कुरैशी बिरादरान रजगामार व ओमपुर कमेटी कोरबा की जानिब से इसलाहे मुआशरा कांफ्रेंस रखा गया है,कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के विश्व विख्यात धर्म गुरु सलमान रजा खान साहब सज्जादानसीन खानकाहे अमीने शरीयत,बरेली शरीफ उत्तरप्रदेश का आगमन हो रहा है। सलमान रजा खान साहब के आगमन से मुस्लिम धर्म के लोगो में खासा उत्साह नजर आ रहा है। दिनांक 26 मई को रजगामार मस्जिद में कार्यक्रम होना है। इंतजामिया कमेटी ने कार्यक्रम के बारे में बताया की धर्म गुरु सलमान रजा साहब प्रोग्राम में बाद मुरीद भी करेंगे। कार्यक्रम में आने वाले जायरीनों के लिए आम लंगर का एहतमाम किया गया है। और औरतों के लिए परदे का भी खास एहतमाम किया गया हैं। इंतजामिया कमेटी कुरैशी बिरादरान रजगामार व ओमपुर कमेटी ने कार्यक्रम में भारी तादाद में शामिल होने की अपील की है।





































