FLIPKART&AMAZON:सेल से पहले 55 इंच के Smart TV पर सबसे बड़ी डील्स, लिस्ट में Samsung और Sony भी

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):जल्द ही त्योहरी सीजन की शुरुआत होने वाली है और इसी के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर साल की सबसे बड़ी सेल भी शुरू होने वाली है। अमेजन और फ्लिपकार्ट, दोनों ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने साल की अपनी सबसे बड़ी सेल की घोषणा कर दी है जो 23 सितंबर से शुरू होने वाली है। हालांकि सेल से ठीक पहले ही 55 इंच के स्मार्ट टीवी पर सबसे बड़ी डील्स देखने को मिल रही हैं। इसके साथ ही कुछ टीवी पर जबरदस्त बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। हमने आपके लिए सेल की ऐसी ही 5 बेहतरीन डील्स सेलेक्ट की हैं जिसमें सैमसंग, LG और Sony का स्मार्ट टीवी भी शामिल है। आइए इन डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…

XIAOMI by Mi FX Series 55 inch Ultra HD (4K) LED Smart Fire TV

सेल से पहले ही XIAOMI के इस 2025 एडिशन स्मार्ट टीवी पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। वैसे तो इस टीवी की असल कीमत 54,999 है, लेकिन अब आप इसे Flipkart-Amazon से सिर्फ 34,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी इस टीवी पर जबरदस्त बैंक ऑफर भी दे रही है, जहां आप फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ ₹4000 तक की छूट ले सकते हैं। ऐसा ही ऑफर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ भी उपलब्ध है।

लिस्ट में दूसरा टीवी सैमसंग कंपनी का है, जिसकी कीमत वैसे तो 66 हजार रुपये से ज्यादा है, लेकिन अब आप इस टीवी को सिर्फ 42,490 रुपये में खरीद सकते हैं। इस टीवी पर भी आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 4000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं, जिससे टीवी की कीमत 40000 रुपये से कम हो जाती है।

LG AI TV UA8200 55 inch Ultra HD (4K) LED Smart WebOS TV 2025 Edition

एलजी कंपनी का ये स्मार्ट 4K टीवी भी काफी शानदार है, जिसमें आपको कई AI फीचर्स भी मिलते हैं। इस टीवी की असल कीमत 71,000 रुपये से ज्यादा है, लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 44,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस टीवी पर खास बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं। क्रेडिट कार्ड से आप टीवी पर ₹4000 तक का डिस्काउंट ले सकते हैं, जबकि एक्सचेंज ऑफर के साथ आप 8,590 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं।

Related Articles