तकनीकी खामी से डीएसपीएम संयंत्र की एक इकाई हुई ट्रिप  यूनिट क्रमांक एक से उत्पादन रहा प्रभावित

- Advertisement -

कोरबा@M4S:राज्य बिजली उत्पादन कंपनी के कोरबा पूर्व स्थित डीएसपीएम प्लांट में 250-250 मेगावाट की दो इकाइयां संचालन में हैं। सोमवार की रात करीब 8 बजे प्लांट में 250 मेगावाट की एक नंबर यूनिट के ट्रिप होने से यूनिट से बिजली उत्पादन बाधित हो गया। छत्तीसगढ़ राज्य बिजली उत्पादन कंपनी के डीएसपीएम प्लांट में एक इकाई में तकनीकी खराबी के कारण बिजली उत्पादन बाधित हुआ है। प्लांट के अधिकारी संयंत्र को उत्पादन में लाने की कोशिश में लगे रहे। बताया जा रहा है कि एक नंबर यूनिट में ट्यूब लीकेज फाल्ट की वजह से समस्या आई है, सुधार के लिए यूनिट को बंद किया गया है। इधर प्रबंधन के अधिकारी मंगलवार की दोपहर बाद इकाई को उत्पादन में लाने की कोशिश में लगे हुए थे, हालांकि तकनीकी वजह से बंद यूनिट के बुधवार को उत्पादन में आने की संभावना है। ऐसे में डीएसपीएम प्लांट में 250 मेगावाट की दूसरे नंबर की यूनिट से उत्पादन जारी है। पहली यूनिट का सुधार किया जा रहा है। बिजली कंपनी के अन्य संयत्रों में मड़वा प्लांट की 500-500 मेगावाट की दोनों इकाई से बिजली बन रही है। इधर एचटीपीएस की 210-210 मेगावाट की चार में से एक यूनिट रखरखाव के लिए बंद हैं,जबकि यहां अन्य इकाइयों से बिजली का उत्पादन हो रहा है।

Related Articles