नई दिल्ली(एजेंसी):सीजेपी के 10 अक्टूबर यानी आज प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। अपने पुराने अनुभव से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एक ओर जहां पुलिस ने एनडीएमसी एरिया की किलेबंदी कर दी है, वहीं राजधानी की हर सीमा पर भी कड़ा पहरा है। दिल्ली आने व दिल्ली से जाने वाली 150 से ज्यादा ट्रेनें रद करने के साथ ही दिल्ली मेट्रो के 45 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ तमाम रास्तों और दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी पहरेदारी है।
ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर के खिलाफ प्रदर्शन कर रही ममता बनर्जी को हिरासत में ले लिया।
जंतर-मंतर की ओर मार्च करती हुई नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद जिस बस से पुलिस नेहा को ले जा रही थी उसे प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया।
सीजेपी की रत्ना सिंह ने किया हाई कोर्ट का रुख
CJP की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने दिल्ली की अदालत का रुख किया है, जिसमें उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में जाने से रोकने और गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाने के लिए पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है। सिंह द्वारा यह याचिका साकेत कोर्ट के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अभिनव पांडे के समक्ष दायर की गई है।
नेहा ने INA से जंतर-मंतर की ओर शुरू किया मार्च
नेहा बोरा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के INA से जंतर-मंतर की ओर मार्च शुरू किया। इस प्रदर्शन मार्च में शामिल लोग अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। मार्च के जंतर-मंतर पहुंचने के साथ ही प्रदर्शन और तेज होने की संभावना है।
दीपके की दादी का निधन, क्या किए जाएंगे रिहा?
दिल्ली व देशभर में इलेक्शन कमीशन के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के बीच खबर है कि दीपके की दादी का निधन हो गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपके को घर जाने के लिए रिहा किया जा सकता है।
दीपके, सौरव और रांका के डिटेन होने के बाद शिंदे लीड कर रहे CJP
दीपके, सौरव और रांका की गिरफ्तारी के बाद सीजेपी को अजिंक्य शिंदे लीड कर रहे हैं। यह जानकारी सीजेपी के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पूर्व रिकॉर्डेड वीडियो के जरिए अभिजीत दीपके ने दी।
IMPORTANT
Until Abhijeet Dipke, Saurav Das and Ashutosh Ranka are in detention, CJP’s Organization In-Charge Ajinkya Shinde will lead this protest at Jantar Mantar.
Abhijeet had pre-recorded this video last night in anticipation of a potential arrest. @AjinkyaCJP pic.twitter.com/WSQ69mKfTV
— Cockroach Janta Party – CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
‘यह आपातकाल से भी बदतर है’- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा है, ‘यह आपातकाल (Emergency) से भी बदतर है। यह आधिकारिक रूप से साफ है। हम मोदी के शासन वाले पूर्ण तानाशाही के दौर में जी रहे हैं। सीधे फ्लाइट से उतरते ही लोगों को गिरफ्तार करना उनके भीतर के डर के अभूतपूर्व स्तर को दिखाता है। प्रधानमंत्री मोदी साफ तौर पर जानते हैं कि वे केवल वोट चोरी के जरिये ही चुनाव जीते हैं और अब वे लोकतंत्र को पूरी तरह से कुचलकर अपनी इस धोखाधड़ी को बचाने पर आमादा हैं। ज्ञानेश को जाना ही होगा, लेकिन मोदी को भी जाना ही होगा।’
यूट्यूबर ध्रुव राठी को सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच में रखा गया

सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने आए यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले है। दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिया। फिलहाल उन्हें सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच में रखा गया है। पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल इस मामले में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। क्राइम ब्रांच के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे वकील डिटेन

सुप्रीम कोर्ट से जंतर मंतर की ओर मार्च कर रहे वकीलों को डिटेन किया गया।






















































