- Advertisement -
रायपुर/कोरबा:सीजी बोर्ड में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। कक्षा 12वीं में रिया साहू ने टाॅंप किया हैं। कक्षा 10वीं में 3 छात्रों ने टाॅप किया है। संध्या और परीरानी, अंशुल शर्मा तीनों को 594 अंक मिले हैं। संध्या और परीरानी महासमुंद की रहने वाली हैं। अंशुल शर्मा मुंगेली के रहने वाले हैं।
छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं…
1.सबसे पहले आप CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ या https://results.cg.nic.in/ पर जाएं,
2.फिर वेबसाइट के होम पेज पर Chhattisgarh Board 10th Result 2026 या Chhattisgarh Board 12th 3.Result 2026 लिंक पर क्लिक करें,
4.अब छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और कैप्चा कोड को सही से दर्ज करें,
5.रिजल्ट देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें,
6.आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. इसे चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
कोरबा जिला से इस बार दसवीं और 12वीं कक्षा से कोई भी विद्यार्थी टॉप 10 जगह नहीं बना सकें।





































