कोरबा@M4S:आरक्षक पर उसके ही दोस्त की पत्नी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पीड़िता निवास करती है। उसके पति की दोस्ती बांगो थाने में पदस्थ आरक्षक डीएन त्रिपाठी से थी। उसका दोस्त के घर आना जाना था। जिससे उसकी पहचान दोस्त की पत्नी से हो गई थी। आरक्षक की दोस्त की पत्नी पर बुरी नियत थी। वह मौका मिलते ही विवाहिता से अनुचित व्यवहार करता था। उसकी हरकत पर पीड़िता ने आपत्ती भी जताई, लेकिन आरक्षक अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा था। उससे पीड़िता तंग आ चुकी थी। आखिरकार उसने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। जैसे ही आरक्षक पर उसके दोस्त की पत्नी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने की खबर मिली, पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। मामला संज्ञान में आने पर आला अफसरों ने विधिवत कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। अफसरों के निर्देश पर थाने में आरक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया। गौरतलब है कि पुलिस के आला अधिकारी आमजनता के बीच विभाग की छवि सुधारने में लगे हुए हैं। अफसरों के निर्देश पर थाना चौकी पुलिस आमलोगों के बीच पहुंच रही है। उनकी समस्या से रूबरू होते हुए निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। इन तमाम कोशिशों के बीच कुछ पुलिस कर्मियो के कारण विभाग की छवि भी धूमिल हो रही है। बहरहाल मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
आरक्षक ने दोस्त की पत्नी से की छेड़छाड़ सिविल लाइन थाना में जुर्म दर्ज, पुलिस कर रही विवेचना
- Advertisement -





































