राष्ट्रीय सीनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न
इंदौर, मध्यप्रदेश प्रदेश में आयोजित हुई 5 दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता
जिले के सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा के खिलाड़यो ने जीते 2 स्वर्ण,2 रजत एवं 4 कांस्य सहित कुल 8 पदक
रिपोर्ट: प्रकाश दास महंत
कोरबा@M4S:वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश किकबाक्सिंग एसोसियेशन के तत्वाधान में इंदौर में दिनांक 8 से 12 सितंबर 2026 तक सीनियर (महिला-पुरुष) वर्ग की राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। उक्त प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से 700 से अधिक खिलाड़ीयो ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक तथा प्रमुख प्रशिक्षक तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन , म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स की प्रतियोगिताओं में राज्य के विभिन्न जिलों के 67 महिला पुरुष खिलाड़ीयो विभिन्न वजन वर्गो में एसोसिएशन के महासचिव आकाश गुरुदिवान, ऑफिसियल मनीष बाग, प्रभात साहू,जुनैद आलम, मयंक डडसेना के साथ हिस्सा लिया।

कोरबा जिले के सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा से 8 खिलाड़ियों ने उक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। महिला वर्ग में लोकिता चौहान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उड़ीसा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को पराजित कर 1 स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीता। श्रेया शुक्ला ने सिक्किम एवं पंजाब के प्रतिद्वंदियों से मुकाबला कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हुफैजा फातिमा ने केरल एवं प्रतिभा राय ने सिक्किम से संघर्षपूर्ण फाइट्स में क्रमशः रजत एवं कांस्य पदक राज्य के नाम किया। वहीं पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय खिलाड़ी अंकुश लाल यादव ने दिल्ली,उड़ीसा,पंजाब एवं महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को शिकस्त देते हुए रजत एवं कांस्य पदक जीता। जगदीश यादव ने भी मेघालय एवं उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के मुकाबला कर कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ी सुयश नामदेव की फाइट उत्तराखंड से हुई एवं संजय साहू ने महाराष्ट के खिलाड़ी से मैच खेला। इनका प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। इस प्रकार कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 4 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीतकर जिले और राज्य को गौरवान्वित किया है ।
उक्त प्रतियोगिता ग्लोबल स्पोर्टडाटा मैनेजमेंट सिस्टम और आरस्पोर्ट्स सदस्यता प्रणाली के माध्यम से किए गए।
सभी खिलाड़ियों एवं आफिशियल को किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, संस्थापक तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान,क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, रामकृपाल साहू, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, बाल गोविन्द जायसवाल, रविन्द्र दुबे, राघुनाथ नायक, श्रीमती सावित्री डडसेना, वेंकटेश दास मानिकपुरी, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी रेहाना फातिमा, शैलेश सिंह सोमवंशी,शुभम यादव, विकास नामदेव, अशोक साहू, रितेश साहा, रमेश साहू , हिमांशु यादव, तुषार सिंह, सोमेश साहू, रमनदीप सिंह, आदित्या पाल,आँचल सिंह, स्नेहा सिदार, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।





















































