कोरबा@M4S:छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा कोरबा के नेतृत्व में विभिन्न संबंधित कर्मचारी संगठनो ने कर्मचारियों एवं पेंशनरो की लंबी मांगों की निराकरण के लिए प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है। संगठन 7 से 11 जुलाई 2026 तक राज्य के विधानसभा के मानसून सत्र के पहले प्रदेश के सांसदों एवं विधायकों को 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता सहित 6 सूत्री मांगों का स्मरण पत्र सौंपेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ष शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा कोरबा के जिला अध्यक्ष विनय सोनवानी ने बताया कि अभियान के माध्यम से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता कैशलेस चिकित्सा सुविधा पेंशनरों के हितों की सुरक्षा तथा अन्य लंबित मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनरों की समस्याओं का समाधान के लिए यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा कोरबा के सचिव के एल डहरिया, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात शर्मा, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संयोजक संघ के जिला जिला अध्यक्ष श्री पन्नालाल पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विभा द्विवेदी, छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष कांता प्रसाद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ, छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोंपज कर्मचारी कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ निशक्त कर्मचारी अधिकारी कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों एवं पेंशनर से अभियान में अधिकाधिक भागीदारी से की अपील की है पदाधिकारी ने कहा है कि जायज मांगों के निराकरण तक संघर्ष जारी रहेगा। और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार से सकारात्मक पहल की अपेक्षा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ 6 सूत्री मांगों को लेकर सांसद विधायकों को सौंपेंगे स्मरण पत्र







