छत्तीसगढ़ चैंबर ने ट्रेड लाइसेंस के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
कोरबा@M4S:छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने नगर निगम में ट्रेड लाइसेंस को अनिवार्य करने के विरोध में कलेक्टर कुणाल दुदावत को ज्ञापन सौंपा। चैंबर ने नए कलेक्टर का अभिनंदन भी किया। मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा है। ट्रेड लाइसेंस के कारण व्यवसायियों पर दोहरा भर पड़ रहा है। नवीनीकरण नहीं कराने पर 15 प्रतिशत की पेनाल्टी और सीलिंग का प्रावधान किया है, यह सही नहीं है। लाइसेंस की अवधि मात्र 2 साल ही रखी है। इससे व्यापारी को हर दूसरे साल नवीनीकरण कराना पड़ेगा। इससे इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। व्यवसायी पहले से ही दुकान का संपत्ति कर जमा कर रहे हैं। इस वजह से सभी पर दोहरा भार पड़ेगा। ट्रेड लाइसेंस की अनिवार्यता को समाप्त करनी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सोनी, प्रदेश मंत्री परमानंद अग्रवाल, महामंत्री गजानन अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष पारसराम रमानी, कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता, उपाध्यक्ष से नीतीश डालमिया, प्रेम रामचंदानी के साथ व्यवसायी उपस्थित थे।

Related Articles