कोरबा@M4S:तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत बड़ी ख़बर कोरबा से समाने आई है,घटना गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान होना बताया जा रहा है,जिसमें पुलिस परिवार के तीन बच्चों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं पूरा पुलिस परिवार शोक में डूब गया है। बताया जा रहा है की रिसदी मार्ग में स्थित रक्षित केंद्र पुलिस लाइन कॉलोनी के तीन बच्चे आज प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए अपने साथियों के साथ पास के रिसदी गांव स्थित तालाब गए हुए थे। यहां तालाब में गणेश विसर्जन के समय नहाने के दौरान ये तीनों बच्चे डूब गए। इन्हें बचाने की कोशिश की गई लेकिन जब तक इन्हें बाहर निकाला जा सका उनकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी।एस पी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया की पुलिस परिवार के तीन बच्चे रिसदी लाल पुर के बिच तालाब ने नहाने गए थे जहा ये हादसा हुआ है, तालाब से तीनो बच्चो की बॉडी बरामद कर ली है मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीनों बच्चों को लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया।
BREAKING NEWS:पुलिस परिवार के तीन बच्चो की तालाब में डूबने से हुई मौत पुलिस विभाग में शोक की लहर





































