BREAKING NEWS: एलजी से मिले अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा; आतिशी होंगी दिल्ली की CM

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी): अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह शाम साढ़े 4 बजे राजनिवास पहुंचे और उपराज्यपाल वीके सक्सेना को इस्तीफा सौंपा। इस दौरान उनके साथ दिल्ली की होने वाली नई मुख्यमंत्री आतिशी और उनकी पूरी कैबिनेट भी साथ आए।

इस्तीफा सौंपने के बाद अरविंद केजरीवाल ने एलजी को विधायक दल की चुनी गईं नेता आतिशी का मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का प्रस्ताव भी दे दिया। इसके बाद राज निवास से बाहर आए और मीडिया से बगैर  बात किए निकल गए। कैबिनेट मंत्री में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, सौरभ भारद्वाज भी साथ में थे।

Related Articles