नई दिल्ली(एजेंसी):सनी देओल की बंटवारे पर बनी फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई। काफी चर्चा, प्रमोशन, बड़ी स्टार कास्ट और बड़े प्रोडक्शन बैनर के बावजूद, यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। आइए जानते हैं फिल्म का 8वें दिन का कलेक्शन-
बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8
आठवें दिन, यह बॉक्स ऑफिस पर ₹1 करोड़ भी नहीं कमा पाई। फिल्म ने शुक्रवार को 0.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस कमाई के साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 34.35 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 40.77 करोड़ रुपये हुई।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें फिल्म 8 दिनों में 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। अब तक फिल्म ने दुनियाभर में कुल 49.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
बता दें कि फिल्म का टोटल बजट 120-150 करोड़ रुपये था और इसके मुताबिक फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई है।
बंटवारा 1947 डे 8 कलेक्शन- 0.75 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 34.35 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 40.77 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 49.02 करोड़ रुपये
‘बंटवारा’ 1947 के बारे में
‘बंटवारा 1947’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसे राजकुमार संतोषी ने लिखा और डायरेक्ट किया है, और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है।
ब्रिटिश भारत के 1947 के बंटवारे और पंजाब के विभाजन के समय लाहौर की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol), प्रीति जिंटा, शबाना आजमी (Shabana Azmi), करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे, कनिका कपूर, वसीम राजपूत और ईशा संधीर ने काम किया है।





















































